पद के नशे में चूर देशद्रोहियों को देश से निकाल बाहर करो
पद के नशे में चूर देशद्रोहियों को देश से निकाल बाहर करो देश में मौजूद भ्रष्ट नेताओं , उनके दलालों व भ्रष्ट अधिकारियों के अलावा लाखों की तादात में ऐसे भ्रष्ट आचरण करने वाले लोग भी मौजूद हैं जो निजी सामाजिक संगठनो , हाऊसिंग सोसायटियों या को.-ऑप. सोसायटियों में ऐसे प्रभावशाली पदों पर बैठे होते हैं जिन्हें असल में तो इन पदों पर इसलिये बैठाया जाता है कि वे अपनी योग्यता व अनुभव का उपयोग करते हुये पीड़ित या शोषित के साथ हो सकने वाली किसी भी तरह की बेंइसाफी को अपनी योग्यता के बल पर व सामाजिक तौर पर हल करते हुये इन्साफ दिलायें मगर ऐसे पदों पर बैठने वाले कुछ ऐसे भ्रष्ट व्यक्ति मद व पद के नशे में इस कदर चूर हो जाते हैं कि , उन्हें यह भी नजर नहीं आता कि , उनके द्वारा इस तरह का व्यवहार किया जाना पीड़ित का शोषण तो करता ही है साथ ही देश की तरक्की में अवरोधक भी बनता है | असल में इन्ही जैसे देशद्रोहियो की वजह से देश तरक्की नही कर पा रहा है और टैक्स के रुप में मिलने वाला अधिकाशतः राजस्व देश की तरक्की में लगने की अपेक्षा अदालती मामलो के निपटारों में खर्च हो जाता है | आज जरुरत है , ऐसे देशद्रोहियो ...